विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर मुजफ्फरपुर में रूट डायवर्जन लागू, दर्शन के लिए निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

By Md Samsad Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 16 Oct 2026 07:46 PM (IST)

Muzaffarpur Route Diversion No Entry List: मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा और नवरात्रि के लिए नया यातायात प्लान लागू किया गया ...और पढ़ें

कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद (नो-एंट्री) कर दिया है।

कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद (नो-एंट्री) कर दिया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Durga Puja Traffic Plan: दुर्गा पूजा और नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए निकलने से पहले मुजफ्फरपुर शहर की नई यातायात व्यवस्था जान लेना बेहद जरूरी है।

जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शहर में आवागमन सुचारु रखने के लिए आज से 20 अक्टूबर तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद (नो-एंट्री) कर दिया है। इसके साथ ही कई प्रमुख रास्तों को वन-वे बनाया गया है।

प्रशासन की मिली मंजूरी

डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर स्वीकृति मिल गई है।

यह व्यवस्था आज से ही प्रभावी हो गई है। डीटीओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए तय किए गए रूट चार्ट का ही पालन करें।

Muzaffarpur traffic plan

इन मार्गों पर रहेगा वन-वे (One-Way) ट्रैफिक

  • सिकंदरपुर मोड़ से सरैयागंज टावर
  • बड़ी कल्याणी से जवाहर लाल रोड
  • करबला से सिकंदरपुर स्टेडियम
  • छोटी कल्याणी से बड़ी कल्याणी
  • जुरन छपरा से महेश बाबू चौक
  • बड़ी कल्याणी से हरिसभा चौक
  • जुरन छपरा से इमलीचपट्टी
  • डीएम आवास चौक से जुरन छपरा मेन रोड
  • सरकारी बस स्टैंड से डीएम आवास मोड़
  • इमलीचपट्टी से सरकारी बस स्टैंड
  • मस्जिद चौक से इलाइट मोड़ रोड

इन मार्गों पर No-Entry

  • पानी टंकी चौक से हरिसभा चौक
  • हरिसभा चौक से देवी मंदिर
  • मुखर्जी सेमिनरी स्कूल से देवी मंदिर
  • एलआईसी लेन से देवी मंदिर के दोनों छोर
  • देवी मंदिर से गुरुद्वारा (पूर्वी व पश्चिमी छोर)
  • देवी मंदिर से विमेंस हॉस्टल
  • देवी मंदिर से रज्जु साह लेन (उत्तरी छोर)
  • कंपनीबाग मस्जिद से सुतापट्टी बैंक रोड
  • टावर चौक से पंकज बाजार एवं गोला दुर्गा स्थान
  • जीरो माइल / बखरी मोड़ से अखाड़ाघाट
  • हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी
  • पुरानी बाजार नाका से गोला रोड दुर्गा मंदिर
  • कृष्णा टॉकीज से गोला बांध रोड पेट्रोल पंप
  • जवाहर लाल रोड से टावर चौक
  • नगर थाना से कल्याणी चौक
  • आरडीएस कॉलेज से अघोरिया बाजार
Muzaffarpur traffic plan 1

निर्धारित मूर्ति विसर्जन स्थल

प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित स्थल तय किए गए हैं:

  • चंदवारा पुल (जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पीछे)
  • लकड़ीढाही
  • आरडीएस कॉलेज का पिछला गेट

शहर के आठ प्रमुख पार्किंग स्थल

  1. खुदीराम बोस स्टेडियम (कंपनीबाग)
  2. एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
  3. जिला स्कूल मुजफ्फरपुर
  4. महिला शिल्प कला भवन (बनारस बैंक चौक)
  5. आरडीएस कॉलेज
  6. बीबी कॉलेजिएट
  7. डीएन हाई स्कूल
  8. नेहरू स्टेडियम (सिकंदरपुर)

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में नवरात्र पर देवी मंदिर मार्ग पर वाहनों की नो एंट्री, 17 से 20 तक ट्रैफिक में बदलाव