विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में रिटायर्ड बैंककर्मी दंपती हत्याकांड में फरार बदमाश पर 50 हजार का इनाम

By sanjiv kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में रिटायर्ड बैंककर्मी दंपती हत्याकांड के फरार बदमाश पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित ...और पढ़ें

बदमाश की फुटेज जारी।

बदमाश की फुटेज जारी।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर दंपती हत्याकांड में फरार बदमाश पर 50 हजार का इनाम।

  2. रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर और नीलम कुंवर की हत्या हुई थी।

  3. हत्यारे घटना से तीन दिन पहले किरायेदार बनकर आए थे।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी इलाके में हुए चर्चित रिटायर्ड बैंककर्मी दंपती हत्याकांड में पुलिस ने फरार बदमाश की जानकारी देने पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

एसएसपी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध का स्केच और तस्वीर जारी की है।

इसके बाद इनाम की घोषणा की गई। विदित हो कि करीब दो माह पूर्व रामबाग चौरी इलाके में पंजाब नैशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

जांच में सामने आया है कि हत्यारे घटना से महज तीन दिन पहले किरायेदार बनकर उनके मकान में रहने आए थे। योजनाबद्ध तरीके से मौका पाकर कांट्रैक्ट किलर्स ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए दंपती के मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। मामले में अब तक पुलिस खाली हाथ है। किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में सरकारी शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, मुखिया पति पर आरोप; शव लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण