विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के आरडीएस कालेज में 24 को सजेगा युवा कलाकारों का मंच, 20 तक आवेदन का मौका

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:00 AM (IST)

Bihar Youth Art Competition: मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में 24 अक्टूबर को जिला युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन होगा। इच्छुक ...और पढ़ें

कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं को यह अवसर दिया जा रहा है। फाइल फोटो

कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं को यह अवसर दिया जा रहा है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur District Youth Festival: जिला युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 24 अक्टूबर को आरडीएस कॉलेज में किया जाएगा।

इसके लिए इच्छुक युवा कलाकार 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं को यह अवसर दिया जा रहा है।

प्रतिभा निखारने का मंच

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के हुनर को पहचान दिलाने का मंच है।

कला क्षेत्र में पहचान बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह अपनी रचनात्मकता को नई उड़ान देने का मौका है। प्रतिभागियों की आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

समूह प्रस्तुति के नियम

समूह लोकनृत्य और लोकगीत दोनों विधाओं में कुल 10-10 कलाकार शामिल हो सकेंगे। इनमें सात मुख्य और तीन सहयोगी कलाकार होंगे।

प्रस्तुति की अवधि पांच से आठ मिनट होगी तथा किसी भी प्रकार के रिकॉर्डेड संगीत की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन स्पर्धाओं में मौका

उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतिभागी 20 अक्टूबर की शाम चार बजे तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 

  •  समूह लोकनृत्य : परंपरा और संस्कृति के रंगों के साथ अपनी प्रस्तुति दें।
  •  समूह लोकगीत : अपनी आवाज और संगीत प्रतिभा से सबका मन मोहें।
  •  चित्रकला : रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना और सृजनात्मकता को अभिव्यक्ति दें।
  •  कविता लेखन : शब्दों के माध्यम से अपनी भावनाओं और विचारों को आकार दें।
  •  वक्तृता प्रतियोगिता : अपने विचारों और अभिव्यक्ति की शक्ति से श्रोताओं को प्रभावित करें।