अंडे का कारोबार करने निकला था सद्दाम, मुजफ्फरपुर में दीघरा गैस प्लांट के पास सड़क हादसे में गई जान
मुजफ्फरपुर में दीघरा गैस प्लांट के पास एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय अंडे व्यवसायी सद्दाम हुसैन की मौत हो ...और पढ़ें
-1793007509028_m.webp)
कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दीघरा गैस प्लांट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।
HighLights
मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में युवक सद्दाम हुसैन की मौत।
दीघरा गैस प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Road Accident Death: जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक सद्दाम हुसैन की मौत हो गई।
कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दीघरा गैस प्लांट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में मातम पसर गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर
मृतक की पहचान मोहम्मद मंजर हुसैन के पुत्र सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। वह अंडे का व्यवसाय करता था। दीघरा गैस प्लांट के समीप हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर कच्ची-पक्की ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन सा वाहन शामिल था। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- रामनगर: देर रात अलग-अलग सड़क हादसे, दो युवकों की मौत
