विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर: देर रात अलग-अलग सड़क हादसे, दो युवकों की मौत

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:32 AM (IST)

रामनगर में देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक घटना में भावेश ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। देर रात सड़क दुर्घटना में अलग अलग जगह दो युवकों की मौत हो गई। मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी भावेश जोशी बाइक से कोसी बैराज की ओर जा रहा था।

इस बीच राजकीय महाविद्यालय के समीप उसकी दूसरे बाइक सवार युवक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें भावेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। भावेश परिवार का इकलौता था। वहीं दूसरी घटना में हाथीडगर में एक युवक मुकुल अधिकारी की भी मौत हो गई। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।