विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, झपसी टोला में मची अफरा-तफरी

By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 24 Nov 2026 08:39 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपसी टोला में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मुजफ्फरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग। जागरण

मुजफ्फरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग। जागरण

HighLights

  1. झपसी टोला में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी भीषण आग।

  2. धमाके से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल।

  3. ग्रामीणों की एकजुटता से आग पर पाया गया काबू।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । अहियापुर थाना के झपसी टोला में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।

धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

विस्फोट के तुरंत बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेने लगी। चारों ओर धुएं का गुबार और आग की लपटें देख मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई।

घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण आग फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था। लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों से गैस सिलेंडर और कीमती सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले के युवाओं और ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर बाल्टी, पाइप, पानी और बालू की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

ग्रामीणों के साहस और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई।

इस बीच पुल के नीचे समा-चकवा विसर्जित कर रहे लोग शोर सुनकर जैसे-तैसे विसर्जित करके भागने लगे। आग की ऊंची लपटों को देख अखाड़ाघाट पुल से गुजर रहे लोग खड़े को देखने लगे।

इस बीच जाम की स्थिति बन गई। वहीं, कुछ आक्रोशित लोगों ने सड़क के बीचोंबीच लगे बैरियल को सड़क पर खड़ा करके सड़क जाम कर दिया। हालांकि राहगीरों ने बाद में उसे हटाकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।