मुजफ्फरपुर में CSP लूट के दौरान फायरिंग करने वाला वांटेड गिरफ्तार, STF ने दबोचा
मुजफ्फरपुर में सीएसपी लूट के दौरान फायरिंग करने वाले वांछित आरोपी विवेक कुमार को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

जैतपुर थाना क्षेत्र में पिछले महीने सीएसपी लूट के प्रयास के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी।
HighLights
मुजफ्फरपुर में सीएसपी लूट के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा।
फायरिंग की घटना में विवेक कुमार की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur CSP Robbery: मुजफ्फरपुर में सीएसपी लूट के दौरान फायरिंग करने वाले वांटेड आरोपित को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। जैतपुर थाना क्षेत्र में पिछले महीने सीएसपी लूट के प्रयास के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी।
गुप्त सूचना पर छापेमारी
घटना के संबंध में केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र के मोहनपुर में छापेमारी की। यहां से विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मोबाइल और बाइक जब्त
गिरफ्तार आरोपित के पास से एक मोबाइल, 750 रुपये नकद और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले महीने जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुपरा चौक के पास कुछ अपराधियों ने सीएसपी लूटने का प्रयास किया था। सीएसपी संचालक द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी।
फायरिंग में मिली संलिप्तता
इस घटना की जांच के दौरान फायरिंग में विवेक कुमार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: हाईवे पर ट्रकों को बंधक बनाकर जबरन किस्त वसूली करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
