विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर: हाईवे पर ट्रकों को बंधक बनाकर जबरन किस्त वसूली करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:52 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों को बंधक बनाकर जबरन किस्त वसूली करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

जबरन किस्त वसूली करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

जबरन किस्त वसूली करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. हाईवे पर ट्रकों को बंधक बनाकर वसूली करता था गिरोह।

  2. पुलिस ने मौके से पांच संदिग्ध आरोपितों को किया गिरफ्तार।

  3. आरोपितों से पूछताछ जारी, फरार साथियों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। हाईवे पर रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर मालवाहक वाहनों को बंधक बनाने और जबरन किस्त वसूली का दबाव बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से पांच संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से ट्रकों को रोकने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

चालकों के साथ गाली-गलौच 

बताया गया कि देर रात बदमाशों ने हाइवे-57 से गुजर रहे तीन ट्रकों को जबरन ओवरटेक कर घेर लिया। इन ट्रकों पर भारी मात्रा में प्याज और स्क्रैप (कबाड़) लदा था, जो अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। 

बीच सड़क पर वाहनों को रोककर आरोपित चालकों के साथ गाली-गलौच करने लगे और गाड़ी की किस्त बकाया होने का दावा करते हुए तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। ट्रक चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

मौके से ही पांचों आरोपितों को दबोचा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से ही पांचों आरोपितों को दबोच लिया, जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 

थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही कि आरोपित किसी फाइनेंस कंपनी के अधिकृत रिकवरी एजेंट हैं जो नियम ताक पर रखकर वसूली कर रहे थे, या फिर वे वसूली के नाम पर लूटपाट करने वाले किसी गिरोह से जुड़े है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना आधिकारिक नोटिस और बिना स्थानीय थाने को सूचना दिए रात के अंधेरे में इस तरह वाहनों को रोकना पूरी तरह गैरकानूनी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण का 10 हजार का इनामी वांटेड आकाश मुजफ्फरपुर के देवरिया से गिरफ्तार