Move to Jagran APP

मुज़फ्फरपुर के औराई में अधेड़ को एक के बाद एक चार गोली मारी, घटना से लोगों में आक्रोश

शनिवार की देर रात घर में सो रहे अधेड़ को अपराधियों ने चार गोली मारी और चलते बने। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कई एंगल पर कर रही जांच। अभी स्वजन के बयान का इंतजारी किया जा रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:31 AM (IST)
मुज़फ्फरपुर के औराई में अधेड़ को एक के बाद एक चार गोली मारी, घटना से लोगों में आक्रोश
मृतक की पहचान उसी इलाके के रामदयाल राय के रूप में हुई है। फोटो: जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले के औराई थाना क्षेत्र के पानापुर एरिया टोला में शनिवार की देर रात अपराधियों द्वारा 55 वर्षीय अधेड़ को गोलियों से भून दिया गया। इसमे मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी इलाके के रामदयाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद औराई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

loksabha election banner

बताया गया कि शनिवार रात रामदयाल घर पर सोए थे। इसी क्रम में सोए अवस्था में अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। चार गोली मारने की बात सामने आई है। गोलियों के आवाज पर जबतक लोग घर से बाहर निकले। तब तक अपराधी फरार हो गया। इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। गुत्थी सुलझाने को हर विंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुश्मनी व रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। स्वजन के बयान का इंतजार किया जा रहा है। वैसे पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.