विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ मिंटू

By Sanjeev kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 27 Nov 2026 06:44 PM (IST)

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में अपहरण का एक आरोपित मिंटू पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और उसकी तलाश जारी है।

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर अपहरण का आरोपित फरार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर अपहरण का आरोपित फरार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. अपहरण का आरोपित मिंटू कोर्ट से फरार हुआ।

  2. पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरकाकर भागा आरोपित।

  3. मुजफ्फरपुर पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अपराधी को पकड़कर कोर्ट तक लाना पुलिस के लिए जितना मुश्किल नहीं था, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल उसे अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखना साबित हुआ।

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अपहरण के एक आरोपित ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। आरोपित के भागने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पिछले साल के अपहरण मामले में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, फरार आरोपित की पहचान मिंटू के रूप में हुई है। साहेबगंज थाने की पुलिस ने उसे पिछले साल दर्ज अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।

कोर्ट में पेशी के दौरान दिया चकमा

पूछताछ पूरी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए मुजफ्फरपुर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में उसने पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया। आरोपित मिंटू हथकड़ी सरकाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को जब तक इसकी भनक लगी, वह मौके से निकल चुका था।

सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाने की पुलिस

आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर थाने की पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। वहीं साहेबगंज थाने की पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।