विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में चमकेंगे मुजफ्फरपुर के 10 बाल वैज्ञानिक

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:13 PM (GMT+05:30)

National Childrens Science Congress: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में मुजफ्फरपुर के 10 बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा ...और पढ़ें

बाल वैज्ञानिक अपने एस्कार्ट शिक्षकों के साथ आगामी 31 अक्टूबर को आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे।

बाल वैज्ञानिक अपने एस्कार्ट शिक्षकों के साथ आगामी 31 अक्टूबर को आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के 10 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे।

  2. बेगूसराय में 1 से 3 नवंबर तक होगा विज्ञान कांग्रेस का आयोजन।

  3. चयनित वैज्ञानिक अभिनव प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक सोच प्रस्तुत करेंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। National Childrens Science Congress: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में इस बार मुजफ्फरपुर के 10 बाल वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ये सभी बाल वैज्ञानिक आगामी 1 से 3 नवंबर तक बेगूसराय के माउंट लिट्रा स्कूल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके लिए सभी बाल वैज्ञानिक अपने एस्कार्ट शिक्षकों के साथ आगामी 31 अक्टूबर को आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे।

द्वारकानाथ प्लस टू विद्यालय में चयन

इससे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय चयन आयोजन द्वारकानाथ प्लस टू विद्यालय में संपन्न हुआ था, जहां से विभिन्न स्कूलों के मेधावी बच्चों का चयन किया गया था।

राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले इन चयनित बाल वैज्ञानिकों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • डीएवी बखरी: तन्मय पराशर और नैंसी भारती
  • प्रभात तारा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय: मान्यता सिंह और नाव्यां श्री
  • चैपमैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय: माही कुमारी
  • श्री राधाकृष्ण केडिया बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय: अनोखी कुमारी
  • एमआरएस हाईस्कूल मनियारी: योगेश तिवारी
  • मदर टेरेसा विद्यापीठ मणिका: सिद्धी
  • यूएमएस सलेमपुर ढाब कौरी: हिमांशु राज
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनौली: गीतिका कुमारी

एस्कार्ट शिक्षकों की देखरेख 

बच्चों का मार्गदर्शन करने और उनकी सुरक्षा के लिए एस्कार्ट शिक्षकों की टीम भी साथ जा रही है। इस दल में साइंस फार सोसायटी के संयुक्त समन्वयक जयनारायण सिंह, श्री आरके केडिया बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ. मो. शमी, उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनौली की शिक्षिका नीरा कुमारी और मदर टेरेसा विद्यापीठ मणिका की शिक्षिका शीला मोहत्ता शामिल हैं।

राज्य स्तरीय मंच पर ये बाल वैज्ञानिक अपने अभिनव प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक सोच से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर के नौ बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में दिखाएंगे प्रतिभा