विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

By Keshav PandayEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Wed, 16 Sep 2026 10:56 AM (IST)

मुजफ्फरपुर की एक ब्रेड फैक्ट्री में कार्यरत शिवहर के मजदूर हीरालाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ...और पढ़ें

मृतक युवक

मृतक युवक

HighLights

  1. मीनापुर की ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर हीरालाल की मौत।

  2. परिजनों ने गर्दन पर निशान देख हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना इलाके के गंजबाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास खुला ब्रेड फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर भीड़भाड़ इकट्ठा हो गया। इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने स्वजन को दिया।

सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजन ने मृत युवक को देख हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

मृत युवक शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के बैरिया गांव का किशुन बैठा का 21 वर्षीय पुत्र हिरालाल था। किशुन बैठा ने बताया कि तीन वर्षों से वह ब्रेड फैक्ट्री में काम करता था।

अचानक फैक्ट्री की एक महिला ने फोन करके उसकी मौत की सूचना दिया। जब पहुंचे तो देखा कि हिरालाल के गर्दन पर रस्सी का गर्दन पर गहरे जख्म हैं। जिसके बाद उन्होंने संदेह जाहिर किया है कि किसी ने हिरालाल की गर्दन दबाकर हत्या कर दिया है।

किशुन बैठा ने यह भी बताया कि कुछ दिनों से हिरालाल परेशान था। किसी से उसकी अनबन हुई थी। उसने बुरा भुगतने की धमकी भी दिया था। इधर, सूचना मिलने पर पहुंची मीनापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविकता सामने आएंगी। फैक्ट्री के अन्य मजदूरों और उसके आसपास के दुकानदारों से पुछताछ किया जा रहा है।

जल्द ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच चल रही है। मृतक के परिवार के लोगों को सूचना देने वाली महिला ममता देवी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

मृतक तीन भाई था। बड़ा से छोटा भाई हिरालाल था। ब्रेड फैक्ट्री में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। मां का रो-रोकर तबीयत बिगड़ गई है।

इधर, पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतक के गांव से लोगों की भी पहुंचे। यहां लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त रहा। सभी मीनापुर थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

यह भी पढ़ें- मचान पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली! कटिहार के पोठिया में सनसनीखेज वारदात, 2 खोखे बरामद; परिजनों में कोहराम