विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मचान पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली! कटिहार के पोठिया में सनसनीखेज वारदात, 2 खोखे बरामद; परिजनों में कोहराम

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:19 AM (IST)

Katihar Sameli Crime News: कटिहार के समेली प्रखंड अंतर्गत पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर तिरासी टोला में एक युवक नंदन ...और पढ़ें

Katihar Sameli Crime News: कटिहार के पोठिया में मचान पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली, मौत; 2 खोखे बरामद, रंजिश में हत्या का शक

Katihar Sameli Crime News: कटिहार के पोठिया में मचान पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली, मौत; 2 खोखे बरामद, रंजिश में हत्या का शक

HighLights

  1. युवक नंदन कुमार यादव की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या।

  2. घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

  3. पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका पर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

संवाद सूत्र, समेली (कटिहार)। Katihar Sameli Crime News:जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर तिरासी टोला में मंगलवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने सोए हुए अवस्था में एक युवक की सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली सीधे सिर में लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान चांदपुर तिरासी टोला वार्ड संख्या एक निवासी स्वर्गीय योगेंद्र यादव के 38 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के ठीक समीप बने मचान (बांस की झोपड़ी/मचान) पर सोने गए थे। देर रात जब वह गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सिर में गोली दाग दी।

  • कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर तिरासी टोला वार्ड संख्या 1 में मंगलवार देर रात की वारदात

  • घर के समीप बने मचान पर सो रहे 38 वर्षीय नंदन कुमार यादव के सिर में सटाकर मारी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम

  • घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किए दो खाली खोखे; साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाई गई फोरेंसिक (FSL) टीम

  • प्राथमिक जांच में आपसी पुरानी रंजिश की आशंका; पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में धर-पकड़ शुरू

गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ नंदन को जब देखा गया तो उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मौके से दो खोखे बरामद, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए वहां से दो खाली खोखे बरामद किए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी तलब किया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुरानी रंजिश की आशंका, परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस

हत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही सुबह घटनास्थल पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्राथमिक जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस इसे पुरानी आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नंदन का हाल के दिनों में किसी से कोई भूमि, लेन-देन या पुराना पारिवारिक विवाद तो नहीं था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शूटरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।