विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में अचानक डूबी नाव, 14 लोग निकले, 15 वर्षीय किशोरी लापता

By Shitesh KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 25 Sep 2026 01:49 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में एक नाव डूब गई, जिसमें सवार 15 लोगों में से 14 सुरक्षित ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में नाव डूबी।

  2. नाव पर सवार 15 में से 14 लोग सुरक्षित बाहर निकले।

  3. 15 वर्षीय किशोरी रानी कुमारी लापता, खोजबीन जारी है।

शीतेष कुमार, औराई (मुजफ्फरपुर)। बागमती की उपधारा में शुक्रवार को अचानक नाव डूबने से अफरातफरी मच गई। नाव पर सवार 15 लोगों में से 14 किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक किशोरी के लापता होने की सूचना है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। सूचना पर प्रशासन ने भी खोजबीन तेज कर दी है।

धर्मपुर टोला के पास हादसा

घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे महेशवारा पंचायत के धर्मपुर टोला के समीप दक्षिणी उपधारा में हुई। ग्रामीणों के अनुसार नाव पर घास लदी थी और उस पर 15 लोग सवार थे। सभी लोग बागमती नदी की उत्तर दिशा स्थित चौर से हरा चारा लेकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव नदी में डूब गई।

muzaffarpur news

14 लोग निकले सुरक्षित

नाव डूबने के बाद सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। 14 लोग किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन धर्मपुर गांव निवासी 15 वर्षीय रानी कुमारी, पिता होरिल पासवान का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी।

गोताखोरों को भेजा गया

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई। अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश के लिए संबंधित गोताखोर को भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से भी नदी में खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद किशोरी के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में आंधी बारिश के बीच स्कूल परिसर में सूखा बरगद गिरा, दो छात्राओं की मौत