विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मेला घूमने निकले तीन किशोरों की बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

By SANDEEP KUMAREdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 21 Oct 2026 03:20 PM (IST)

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के कंपनीबाग में दुर्गापूजा मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। ...और पढ़ें

बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Companybagh Accident: दुर्गापूजा का मेला घूमने निकले तीन किशोर बुधवार रात सड़क हादसे के शिकार हो गए।

नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग में डीएम आवास के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

डिवाइडर से टकराई बाइक

मृतकों की पहचान माड़ीपुर निवासी अनिकेत कुमार (15) और विकास कुमार (17) के रूप में हुई है। घायल तीसरे किशोर की पहचान देव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों किशोर मंगलवार की रात दुर्गापूजा का मेला घूमने निकले थे।

इसी दौरान कंपनीबाग में डीएम आवास के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान दो मौत

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिकेत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास कुमार और देव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान विकास कुमार की भी मौत हो गई। देव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में दो किशोरों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें- सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल