विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, पहले वाट्सएप चैट से डील फिर सर्विस, 6 हिरासत में

By Sandeep KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Sat, 19 Sep 2026 06:06 PM (IST)

Beauty Parlour Sex Racket: पुलिस ने मुजफ्फरपुर के करबला इलाके में एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह ...और पढ़ें

वॉट्सऐप पर रेट और डील तय होने के बाद ग्राहकों को पार्लर बुलाया जाता था। फाइल फोटो

वॉट्सऐप पर रेट और डील तय होने के बाद ग्राहकों को पार्लर बुलाया जाता था। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़।

  2. पुलिस ने पार्लर संचालिका सहित छह महिलाओं को हिरासत में लिया।

  3. वॉट्सऐप चैट के माध्यम से ग्राहकों से डील की जाती थी।

संदीप कुमार, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Sex Racket Busted: नगर थाना क्षेत्र स्थित करबला इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पार्लर में अचानक छापेमारी की।

संयुक्त टीम की छापेमारी

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर डीआईयू, महिला थाना और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पार्लर की संचालिका समेत छह महिलाओं को हिरासत में लिया है।

छह मोबाइल फोन जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि आरोपी वॉट्सऐप चैट और कॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क साधते थे और डील पक्की करते थे।

डील के बाद सर्विस

वॉट्सऐप पर रेट और डील तय होने के बाद ग्राहकों को पार्लर बुलाया जाता था। हिरासत में ली गई महिलाओं की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। ये सभी महिलाएं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल फोन की जांच से रैकेट के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य गिरोहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मसाज व ब्यूटी पार्लरों में देह व्यापार कराने वालों के अंतरराज्यीय रैकेट, 12 आरोपितों को जेल