विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के दो समेत तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 19 हजार कारतूस बरामद

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:26 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के दो सहित तीन अंतरराज्यीय कारतूस तस्करों को बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास ...और पढ़ें

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और भोजपुर जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

 बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और भोजपुर जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Arms Smugglers: मुजफ्फरपुर के दो समेत तीन अंतरराज्यीय कारतूस तस्करों को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

कोईलवर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न बोर के करीब 19 हजार कारतूस और एक देसी पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद की है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अहियापुर इंद्रप्रस्थ कालोनी के सारस कुमार, सिवान जिले के माधवपुर, तरवारा के चंदन तिवारी और अहियापुर फतेहपुर के लल्टू कुमार शामिल हैं।

19 हजार कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न बोर के 19 हजार कारतूस, 2.32 बोर की एक देसी पिस्तौल मैगजीन सहित, एक चार पहिया वाहन और पांच मोबाइल जब्त किए हैं।

इस संबंध में कोईलवर थाना द्वारा आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपितों के अंतरराज्यीय कारतूस तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है।

यूपी से बिहार लाने की सूचना

बताया गया कि बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ आर्म्स तस्कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां लेकर बिहार आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और भोजपुर जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

इसके बाद कोईलवर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपितों को भारी मात्रा में अवैध कारतूस और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कर रही कार्रवाई

गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद कोईलवर थाना में आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।