यूपी से मुजफ्फरपुर पहुंची शराब की खेप, केले के नीचे छिपाए थे 54 कार्टन, ऐसे खुला राज
उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र में केले लदे पिकअप से भारी मात्रा में शराब जब्त की। यह ...और पढ़ें

उत्पाद विभाग की टीम ने कथैया थाना क्षेत्र के सिरसिया में घेराबंदी कर केला लदे पिकअप से भारी मात्रा में शराब जब्त की।
HighLights
केले लदे पिकअप से 54 कार्टन शराब जब्त।
शराब उत्तर प्रदेश से लाई गई थी, पर्व में आपूर्ति हेतु।
उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । उत्पाद विभाग की टीम ने कथैया थाना क्षेत्र के सिरसिया में घेराबंदी कर केला लदे पिकअप से भारी मात्रा में शराब जब्त की। उत्पाद टीम की घेराबंदी को देखते ही चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
केले को हटाने पर इसपर से उत्तर प्रदेश निर्मित 54 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नीरज कुमार सिंह समेत अन्य के साथ सिरसिया में घेराबंदी की गई।
इसी दौरान मोतिहारी नंबर पिकअप को आते देखकर टीम ने मोर्चा संभाला। यह देखते ही चालक गाड़ी रोककर फरार हो गया। छानबीन में पता लगा कि यह शराब की खेप उत्तर प्रदेश से लाई गई थी। पर्व में आपूर्ति करने के नाम केला लोड किया गया था और इसके नीचे शराब के कार्टन को छुपाकर रखा गया था।
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कथैया में शराब की आपूर्ति की जानी थी। पिकअप नंबर के आधार पर इसके चालक और मालिक का पता किया जा रहा है। इसके लिए डीटीओ से संपर्क साधा गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
