विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC पीटी के बाद 50 हजार और UPSC के बाद 1 लाख, बिहार की बेटियों को मिल रहा बड़ा प्रोत्साहन

By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Wed, 04 Mar 2026 11:21 AM (GMT+05:30)

Mukhyamantri nari shakti yojana bihar BPSC और UPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती ...और पढ़ें

BPSC UPSC Support: योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

BPSC UPSC Support: योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Mukhyamantri nari shakti yojana online apply: ‘हर बेटी का सपना अब और मज़बूत’, इसी उद्देश्य के साथ बिहार सरकार की मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना राज्य की प्रतिभाशाली बेटियों को बड़ी राहत दे रही है।

इस योजना के तहत Bihar Public Service Commission (BPSC) और Union Public Service Commission (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।

समाज कल्याण विभाग ने इस पहल की जानकारी एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से साझा की है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है।

क्या है मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना?

यह योजना बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता, कौशल विकास, सुरक्षा और परामर्श जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। सिविल सेवा प्रोत्साहन के अलावा ‘अल्पावास गृह’ और महिला हेल्पलाइन जैसी सेवाएं भी संचालित हैं।

कौन-कौन ले सकते लाभ ?

  • आवेदिका बिहार की स्थायी निवासी हो।
  • योजना केवल महिलाओं और किशोरियों के लिए है।
  • सामान्य, OBC/EBC सहित सभी वर्गों की महिलाएं पात्र हैं (SC/ST के लिए अलग योजनाएं संचालित हैं)।
  • BPSC या UPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) संबंधित वर्ष में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

कितनी मिलती है सहायता?

  • UPSC प्रोत्साहन: प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए ₹1,00,000 की एकमुश्त राशि।
  • BPSC प्रोत्साहन: प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर ₹50,000 की सहायता राशि।
  • इसके अलावा संकटग्रस्त महिलाओं के लिए कानूनी सहायता, काउंसलिंग और अस्थायी आवास की सुविधा।
  • स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और आर्थिक अनुदान।

कितनी बार मिलेगा लाभ?

सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि का लाभ किसी अभ्यर्थी को केवल एक बार ही दिया जाएगा। यदि पहले लाभ लिया जा चुका है, तो दोबारा पात्रता नहीं होगी।

कब से चल रही है योजना?

यह योजना 2007-08 से विभिन्न रूपों में संचालित है। सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि का विस्तार 2021 के बाद से अधिक सक्रिय रूप से लागू किया गया। वर्ष 2026 में भी योजना पूरी तरह प्रभावी है।

आवेदन कैसे करें? (Nari Shakti yojana online registration)

  • ऑनलाइन आवेदन: wcdc.bihar.gov.in या समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर।
  • ऑफलाइन सहायता: जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS) या महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय में संपर्क।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार लिंक्ड बैंक पासबुक
  • परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण (एडमिट कार्ड व रिजल्ट)
  • शपथ पत्र

2026 में आवेदन की संभावित तिथियां

  • BPSC: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के 1-2 माह के भीतर पोर्टल खुलने की संभावना। अनुमानित अवधि मई-जून 2026।
  • UPSC: 24 मई 2026 को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा के बाद परिणाम घोषित होने पर (संभावित जून अंत) आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आमतौर पर 30-45 दिनों का समय दिया जाता है।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के माध्यम से बिहार सरकार बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ाने के लिए ठोस आर्थिक सहारा दे रही है, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।