विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की राह पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2022 02:30 PM (IST)

Mukesh Sahni Vs Jitan Ram Manjhi बिहार एनडीए में जदयू की सहयोगी पार्टी हम ने अब पूर्व में भाजपा की ...और पढ़ें

हम कार्यकर्ताओं को जीतनराम मांझी के संदेशों से अवगत कराया गया। फाइल फोटो
हम कार्यकर्ताओं को जीतनराम मांझी के संदेशों से अवगत कराया गया। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Mukesh Sahni Vs Jitan Ram Manjhi: यदि सबकुछ इसी तरह से चलता रहा तो बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कोई बड़ा चुनाव नहीं होने वाला है। बावजूद इसके यहां की पार्टियां धीरे-धीरे ही सही चुनावी मोड में आने लगी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद से ही सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके लिए संगठन स्तर पर कई बदलाव भी किए गए। बोचहां विधानसभा उपचुनाव 2022 संपन्न होने के बाद पूर्व में एनडीए का हिस्सा रह चुकी मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी ने चुनाव की तैयारी शुरू करने की घोषणा कर दी थी और अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम ने इसी राह पर पूरी मजबूती से चलने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : मैडम! यह कैसा प्यार है...अस्पताल में भर्ती बिहार के युवक ने पुलिस को लिखे पत्र में उठाए सवाल 

अभी से चुनाव की तैयारी

पार्टी के सातवें स्थापना दिवस पर मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित एक विवाह भवन के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के संकल्पों की जानकारी दी गई। उन्हें उनके संदेश से अवगत कराया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरे राज्य में ग्रास रूट लेवल तक अपनी पहुंच चाहते हैं। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने अभी से ही चुनावी मोड में आने के लिए सभी को कह दिया है।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं की असली वजह क्या...बिहार के वरीय नेता ने बताए अनूठे कारण

संगठन को मजबूत बनाया जाएगा

मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजर आलम ने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों की तरह ही मुजफ्फरपुर में भी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। गांव से लेकर शहर तक पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी गरीबों की आवाज बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के विचारों को जमीन पर उतारेगी। वहीं जिलाध्यक्ष शरीफुल हक ने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ेगी। जिससे चुनाव के समय हमलोग बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में हों।

मुकेश सहनी की आक्रामक तैयारी

गौरतलब है कि मुकेश सहनी चुनाव की आक्रामक तैयारी कर रहे हैं। बिहार यूपी के बाद अब उन्होंने झारखंड में अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर वे बिहार के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यालय की स्थापना कर रहे हैं। जहां से इन चुनावी गतिविधियों व कार्यक्रमों को संचालित करेंगे।