Move to Jagran APP

West Champaran: सांसद संजय जायसवाल बोले- राष्ट्र के उत्थान एवं चरित्र निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी

पश्चिम चंपारण में धूमधाम से मनाया गया चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव। सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान एवं व्यक्ति के चरित्र निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 05:35 PM (IST)
West Champaran: सांसद संजय जायसवाल बोले- राष्ट्र के उत्थान एवं चरित्र निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी
चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल

बेतिया (पश्‍च‍िम चंपारण), जासं। पश्चिम चंपारण के सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान एवं व्यक्ति के चरित्र निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। जीवन में संस्कार और चरित्र का बड़ा महत्व है। यह वास्तविक ज्ञान और शिक्षा से ही संभव है। कोविड की वजह से शिक्षा पर बड़ा प्रभाव पडऩे की संभावना थी। लेकिन, सरकार ने डिजिटल माध्यम से काफी हद तक छात्रों को लाभ पहुंचाया। वे छावनी मेहंदिया बाड़ी स्थित चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सराहना की। कहा यहां अध्ययन कर रहे प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन काफी सराहनीय है। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, राष्ट्रपति भवन के सीनियर एडवाइजर एजुकेशन अविनाश त्रिपाठी, संत माइकल एकेडमी के निदेशक इमानुएल शर्मा, चेयरमैन प्रतीक शर्मा, महिला संगठन इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कुंद नंदिनी तिवारी, प्राचार्य रवींद्रनाथ लेंका, रेणु शर्मा, यशा नाहटा, मीना तोदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

 राष्ट्रपति भवन के सीनियर एजुकेशन एडवाइजर अविनाश त्रिपाठी ने शिक्षा के क्षेत्र में चाणक्य कॉलेज के योगदान के सराहना की।  संत माइकल के निदेशक इमानुएल शर्मा ने गुणवत्ता शिक्षा पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रशिक्षु छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  मौके पर विवेक, यशवंत कुमार, अजीता कुमारी, रीना कुमारी, हीना मुमताज उजमा नूर तृषा चौबे, रेहाना परवीन, प्रिया कुमारी, लक्की कुमारी, रूपा, रुखसाना आरसी ओनीजा, कोमल, सीमा, प्रज्ञा, दीक्षा, सुमित, अमन, पवन,  सत्य प्रकाश, दिवाकर, विजय, बालकृष्ण, सौरभ अंशिका, रुखसाना, रश्मि अफरीन,  सोनाली आदि ने एक से बढ़ एक प्रस्तुति पेश की। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.