पूर्वी चंपारण के चिरैया में मोतिहारी के ऑटो चालक की चाकू मार कर हत्या East champaran News
घटना के बाद इलाके में सनसनी। पुलिस छापेमारी तेज। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया एक जिंदा कारतूस।
By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 12:04 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के चिरैया-बैद्यनाथपुर मार्ग पर समदा के पास एक ऑटो चालक की चाकू से गोद हत्या कर दी गई। ऑटो चालक सन्नी कुमार जायसवाल मोतिहारी शहर के गांधी नगर रमना वार्ड संख्या-दो का निवासी था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्यारों की खोज में जुटी थी। घटना की बाबत सन्नी के पिता बैद्यनाथ प्रसाद जायसवाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल से एक कारतूस और थोड़ी दूर आगे गौरैयाबाबा मंदिर के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिला।
उधर, घटना के विरोध में ऑटो चालक संघ के साथ स्थानीय लोगों ने शहर के गांधी चौक के पास आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। लोग हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी करने और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। दो घंटे तक शहर में आवागमन बाधित रहा। इस बीच सदर पुलिस उपाधीक्षक मुरली मनोहर मांझी और नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने वहां आकर स्थिति को नियंत्रित किया।
परिजनों के मुताबिक, सन्नी स्टेशन से बलुआ, मीना बाजार व छतौनी के बीच ऑटो चलाता था। बुधवार रात सवा दस बजे ऑटो लेकर निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके सेलफोन पर कॉल किया। लेकिन, फोन स्विच ऑफ बता रहा था। गुरुवार सुबह चिरैया पुलिस से उसकी हत्या की सूचना मिली। बताया गया कि हत्यारों ने सन्नी का फोन छीन लिया और गाड़ी की बैट्री भी निकाल दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना के संबंध में पूर्वी चंपारण चिरैया थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं चला है। ऑटो चालक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें