विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेला में 50 से अधिक चिडिय़ों की रहस्यमय स्थिति में मौत Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Tue, 09 Jul 2019 10:15 PM (GMT+05:30)

वन व पशुपालन विभाग की टीम पहुंची कराया पोस्टमार्टम। मौसम में बदलाव से चिडिय़ों के मरने की आशंका।

बेला में 50 से अधिक चिडिय़ों की रहस्यमय स्थिति में मौत Muzaffarpur News
बेला में 50 से अधिक चिडिय़ों की रहस्यमय स्थिति में मौत Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बेला के लक्ष्मी नगर में पचास से अधिक चिडिय़ों की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। वहीं कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची वन व पशुपालन विभाग की टीम ने मौत के कारणों की जांच की। पशु चिकित्सकों ने मृत चिडिय़ों का बनारस बैंक चौक स्थित प्रांतीय पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम कर मौत की वजह जानने की कोशिश की। वहीं वन विभाग भी मौत के कारणों की पड़ताल कर रहा है। 

 बेला लक्ष्मी नगर निवासी प्रवीण शंकर दूबे ने बताया कि उनके आवास परिसर स्थित एक पेड़ को सैकड़ों चिडिय़ों ने बसेरा बना रखा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक दर्जनों चिडिय़ां मरने लगीं। तीन दिनों में पचास से अधिक की मौत हो गई। कई को जब गरम कपड़ों में लपेट कर रखा तो वह कुछ ठीक हुईं। चिडिय़ों की मौत की सूचना जिलाधिकारी को दी गई। उनके आदेश पर पशुपालन व वन विभाग के अधिकारियों ने जांच की, मगर मौत की वजह का पता नहीं चल सका।

 इस बारे में पशु पालन विभाग कनीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से चिडिय़ों की मौत होने की आशंका है। और मौत होने पर बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर इसकी वजह जानने की कोशिश की जाएगी। एहतियात के तौर पर मकान मालिक को दवाएं दी गई हैं।