Muzaffarpur News: हवसी दरिंदे ने दिव्यांग व गूंगी किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में हवस के दरिंदे ने दिव्यांग एवं गूंगी किशोरी के साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में हवस के दरिंदे ने दिव्यांग एवं गूंगी किशोरी को को हवस का शिकार बना डाला। बताया गया कि रामवरण भगत का 30 वर्षीय पुत्र अनिल भगत उसके घर गया और पीडि़ता की मां को कहा कि भाभी आपके हाथ का चाय पीने का मन हुआ है। इसीलिए चला आया हूं। उसकी मां चाय बनाने चली गई।
किशोरी वहीं बिछावन पर पड़ी हुई थी। अकेली और गूंगी बालिका के साथ दरिंदे ने दरिंदगी शुरू कर दी। जैसे हीं पीडि़ता की मां चाय लेकर पहुंची, दरिंदा आपत्तिजनक स्थिति में फरार हो गया। घटना के बाद स्वजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे जहां से स्थिति नाजुक देख एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, सरैया पुलिस ने आवेदन के आधार पर सरैया थाना कांड संख्या 476/2020 दर्ज कर आरोपित अनिल भगत को गिरफ्तार कर लिया।