पूर्वी चंपारण के लखौरा में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार EastChamparan News
मोतिहारी के लखौरा में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पीडि़त बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। मोतिहारी जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद लखौरा पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पानी भरने गई 11 वर्षीय बच्ची को आरोपित ने जबरन उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर मरणासन्न हालात में खेत में ही छोड़कर फरार हो गया।
रात 11 बजे के करीब पीडि़त बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही फौरी कार्रवाई करते हुए लखौरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आरोपित युवक लिलुआ सहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीडि़त बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला पुलिस पदाधिकारी ने बच्ची का बयान दर्ज किया।