Muzaffarpur Lockdown Update: मंत्री सुरेश शर्मा बोले- एक माह तक जनता से कोई टैक्स नहीं लेगा नगर निगम
शहरवासियों से नगर निगम एक माह तक किसी प्रकार का टैक्स नहीं लेगा। देर होने पर विलंब शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। यह निर्देश नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने दिया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना संकट से जूझ रहे शहरवासियों से नगर निगम एक माह तक किसी प्रकार का टैक्स नहीं लेगा। टैक्स जमा करने में देर होने पर विलंब शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के रैन बसेरा में सामुदायिक किचन शुरू किया जाएगा ताकि गरीबों को भोजन के लिए भटकना नहीं पड़े। उक्त निर्देश नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने राज्य के सभी निकायों को दिए हैं।
गुरुवार को समाहरणालय में शहर को सैनिटाइज करने के अभियान की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कहा कि किसी नगर निकाय में कोई भी टैक्स जनता से एक माह तक नहीं लिया जाएगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर नगर निगम को 200 पैकेट ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराने का निर्देश विभाग को दिया है। साथ ही प्रत्येक वार्ड में फां¨गग मशीन खरीदने को भी कहा। इधर, सुरेश शर्मा के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री निजी कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये देंगे।
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि टैक्स जमा करने में देर होने पर विलंब शुल्क भी नहीं लिया जाएगा, साथ ही रैन बसेरा में चलेगा सामुदायिक किचन।
शहर को सैनिटाइज करने को फायर ब्रिगेड की गाड़ी से दवा का छिड़काव
जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने कोरोना से मुकाबले को सड़क पर उतर आई है। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने समाहरणालय पहुंच दवा का छिड़काव कर शहर को सैनिटाइज अभियान की शुरुआत की।
फायर बिग्रेड की गाड़ियों से शहर के सभी प्रमुख मागरे में सोडियम हाइपोक्लोराइड दवा व एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। मच्छरों को मारने के लिए फॉ¨गग की जा रही है। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद एवं सिटी मैनेजर ओम प्रकाश अभियान का स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं।