विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: बिहार के मधुबनी में प्रवासियों ने भोजन में मारी लात, महिला रसोइयाें से किया दुर्व्यवहार

By Murari KumarEdited By:
Published: Mon, 18 May 2020 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:35 PM (IST)

मुधबनी के मधवापुर प्रखंड स्थित क्वारंटाइन सेंटर की घटना। परोसे गए भाेजन को प्रवासियों ने लात मारकर फेंक दिया। बीडीओ ने कहा दर्ज की जाएगी प्राथमिकी घटना का वीडियो वायरल।

VIDEO: बिहार के मधुबनी में प्रवासियों ने भोजन में मारी लात, महिला रसोइयाें से किया दुर्व्यवहार
VIDEO: बिहार के मधुबनी में प्रवासियों ने भोजन में मारी लात, महिला रसोइयाें से किया दुर्व्यवहार

मधुबनी, जेएनएन। मधवापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, साहरघाट क्वारंटाइन सेंटर पर परोसे गए भोजन को प्रवासियों ने फेंक दिया। टेबल पर रखे गए भोजन पर लात भी मारी। साथ ही खाना परोसने वालीं महिला रसोइयों के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना को लेकर सेंटर के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिदेव प्रसाद ने बीडीओ बैभव कुमार से आगे की कार्रवाई का आग्रह किया है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

वहीं घटना की सूचना पर सदलल पहुंचे साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान प्रवासियों की गतिविधि को गलत ठहराते हुए बीडीओ को घटना से अवगत कराया। बीडीओ ने बताया कि महिला रसोइयों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अमानवीय है। महिला रसोइया जान जोखिम में डालकर प्रवासियों को खाना खिला रही हैं। इसके बावजूद इस तरह का व्यवहार अनुचित है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

 मालूम हो कि मध्य विद्यालय साहरघाट क्वारंटाइन सेंटर पर 25 प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन में हैं। एमडीएम के रसोइयों के द्वारा इन प्रवासी मजदूरों को भोजन बनाकर खिलाया जाता है। सोमवार दोपहर महिला रसोइया थाली में खाना परोस कर बेंच पर रख दीं। मगर, प्रवासी मजदूरों में से कुछ ने बिना सोशल डिस्टेंसिंग बनाए बैठकर खाना खिलाने को कहा। रसोइयों के द्वारा मना करने पर प्रवासियों ने बेंच पर रखे भोजन को पैर मारकर गिरा दिया। महिला रसोइयों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिदेव प्रसाद ने प्रवासियों को शांत कराते हुए मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि रसोइयों की शिकायत सही है। प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह उन्होंने किया।