समस्तीपुर के बिथान में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस Samastipur News
Samastipur News समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गर्इ। पुलिस जांच में जुट गई।
समस्तीपुर, जेएनएन। जिला के बिथान थाना क्षेत्र के सनोखर गांव के समीप मक्के के खेत में पुलिस ने अधेड़ के शव को बरामद किया। शव की पहचान खगडिय़ा जिला के अलौली थाना क्षेत्र के मेघाना पंचायत के विनोद सिंह के रूप में किया गया। वे जलिहिनिया (ज्वालापुर) गांव के पूर्व सरपंच विश्व मोहन सिंह के पुत्र है। आशंका जताई जा रही कि अधेड़ को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ऐसी चर्चा है विनोद सिंह शनिवार की संध्या अपने बहन से मिलने जगमोहरा आया था।
मुलाकात के बाद वापस जलिहिनिया (ज्वालापुर) के लिए प्रस्थान कर गया। लेकिन, रास्ते में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर के पीछे लगी है जो बाईं आंख होकर निकल गई। घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने लूट के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतक का घर घटनास्थल से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से सनोखर तथा आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं।
मृतक शनिवार की संध्या बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव निवासी बहनोई परमानंद सिंह के यहां बहन से मिलने के लिए गया था। बहन से मिलकर शाम में घर के लिए चल दिया। सुबह में मकई के खेत में शवि मिला। शव को देखने के बाद प्रतीत होता है कि सिर में गोली मार के हत्या की गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा तीन जोड़ी चप्पल बरामद की है।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बिथान पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलते हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहियार अख्तर ने सिंघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के साथ पहुंचकर हत्या के छानबीन में जुटी है।
हत्या से संबंधित परिजन द्वारा ना ही फर्द बयान दिया गया ना ही आवेदन। पुलिस अपने स्तर से घटना के कारण का पता लगाने में जुटी गई है। डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर अवर निरीक्षक जयकांत साहू, एएसआइ राजेश कुमार, अलौली थानाध्यक्ष अमलेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।