पारा चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगा डायरिया का खतरा
मुजफ्फरपुर। गर्मी चरम पर हैं। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी परवान पर हैं। इसमे कई बीमारियां आम हैं। ल
मुजफ्फरपुर। गर्मी चरम पर हैं। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी परवान पर हैं। इसमे कई बीमारियां आम हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोग डायरिया से प्रभावित हैं। जैसे- जैसे पारा चढ़ रहा हैं मरीज व बीमारियों की फेरिस्त लंबी होती जा रही हैं। पश्चिमी चंपारण जिला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। यह स्थिति प्राइवेट अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक कही हैं। विभागीय जानकारों की माने तो विगत दो दिनों दर्जनों लोग डायरिया के शिकार हो चुके हैं। हालांकि अधिकांश मरीजों को अस्पताल से छ़ुट्टी दे दी गई हैं, लेकिन अभी भी करीब दो दर्जन मरीज केवल एमजेके अस्पताल में इलाजरत हैं। डायरिया से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हैं।
गंदा पानी है प्रमुख वजह
एमजेके अस्पताल में डायरिया के मरीजों की तादाद अधिक हैं। इसमे बड़े उम्र के लोगों की संख्या तो है ही छोटे बच्चे भी शामिल हैं। यहां आने वाले अधिकांश मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसका कारण हैं गंदा पानी। जानकारों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी शुद्ध पानी की दरकार हैं। गंदा पानी यहां की बड़ी समस्या हैं। इसकी वजह से बीमारी ज्यादा पांव पसार रही हैं। एमजेके अस्पताल प्रशासन का दावा हैं कि अस्पताल में दवा की कमी नहीं हैं। पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध हैं। जबकि आज भी मरीज बाहर से दवा खरीदने को विवश हैं।
दो दिनों में बढ़े मरीज
चिकित्सकों का कहना हैं कि विगत दो दिनों से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। गर्मी की वजह से हर दिन कुछ नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। किसी को वायरल फिवर है तो कोई डायरिया से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चें ज्यादा बीमार हो रहे हैं। कहते हैं चिकित्सक
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. आर के गिरी ने बताया कि डायरिया से शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। नतीजतन इसके लिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। जितना अधिक हो सके पानी वाले फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए। शुद्ध पानी और ताजा खाना लेना चाहिए। बाहर के खाने से बिल्कुल परहेज करें। नमक और पानी का घोल पीए। धूप से कहीं भी जाने पर ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीए। धूप से आने के बाद ठंडा पानी से चेहरा नहीं धोना चाहिए।