20 हजार युवाओं को जोड़ेगी भाजयुमो, सदस्यता के लक्ष्य को किया जाएगा पूरा West champaran News
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर। अभियान की शुरूआत 08 जुलाई से की जाएगी जो 11 अगस्त तक चलेगा।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस वर्ष 20 हजार युवाओं को मोर्चा से जोड़ेगी। इसके लिए पूरे जिले में मोर्चा की ओर से अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत 08 जुलाई से की जाएगी। अभियान 11 अगस्त कर चलेगा। इसकी सफलता के लिए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में राणा दिलीप ङ्क्षसह के आवास पर बैठक हुई। बैठक में सदस्यता पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि हर हाल में सदस्यता का लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए भाजयुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जाना होगा।
भाजयुमो के सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराना होगा। तभी हम लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से इस काम में लग जाए और प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा करें। बैठक में जिला प्रभारी के रूप में राणा दिलीप ङ्क्षसह तथा सह प्रभारी के रूप में उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं केशव राज ङ्क्षसह के नाम का चयन किया गया। मौके पर नीरज तिवारी, आशीष गुप्ता, कोतैबा कैसर, मिठू कुमार, कृष्णदेव प्रसाद, मनीष ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेवारी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 6 जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेवारी सौंपी है। जिला सदस्यता प्रमुख सह जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि जिले में 6 जुलाई को दोपहर दो बजे नगर के सोवाबाबू चौक पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जयसवाल एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणू देवी जिले में कार्यक्रम की उद्घाटन करेंगे।
आनंद कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक चलाई जाएगी। इसके लिए जिला से लेकर मंडल तक सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं। अभियान की सफलता के लिए विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रभारी बनाए गए। इसके अलावे संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।