संगठन का विस्तार ईमानदारी से करें मिलेगा सम्मान : हरिओम
सकरा प्रखंड की डिहुलीइश्हाक पंचायत के दुर्गा स्थान के प्रांगण में जदयू चला गाव की ओर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुजफ्फरपुर। सकरा प्रखंड की डिहुलीइश्हाक पंचायत के दुर्गा स्थान के प्रांगण में जदयू चला गाव की ओर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का विस्तार ईमानदारी से करें, उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उनके कहने पर राज्य में शराबबंदी हुई। अगर कहीं भी शराब होने एवं पीने की जानकारी हो तो उसे पुलिस अधिकारी से लेकर उत्पाद अधिकारियों को दें। जिला महासचिव सह पूर्व प्रमुख अनिल राम ने कहा कि संगठन को गांव-टोले तक पहुंचाने से ही हम मजबूत बनेंगे। अध्यक्षता पंचायत जदयू अध्यक्ष विजय कुमार तथा संचालन रविभूषण ने किया। मौके पर सकरा जदयू के प्रभारी सह जिला जदयू महासचिव सुरेश भगत, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार पंकज, साधुशरण कुशवाहा, प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।