JDU LEADER प्रशांत किशोर ने कहा: पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी के साथ हो दलगत
समारोह में काफी संख्या में छात्र व छात्राएं निर्धारित समय पर पहुंच गए थे। उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत बंद के कारण उनके पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि पंचायत चुनाव दलगत हो। इसमेंं युवाओं की सबसे अधिक भागीदारी होनी चाहिए। यह विचार व्यक्तिगत है। इससे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहमत है। स्थानीय आम्रपाली ऑडिटोरियम में आयोजित मिलन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी नगण्य है। जो देश व समाज के लिए बेहतर नहीं है। सूबे के सीएम भी युवा व महिलाओं की भागीदारी चाहते है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।
पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के लिए 50 फीसद सीटें आरक्षित की जा चुकी है। 2004 से पहले विधान सभा में महिलाओं की संख्या काफी कम थी। लेकिन 2004 के बाद विधान सभा में महिलाओं की संख्या दोगुनी हुई है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में बेहतर स्थान बना सकते है। इसका फायदा देश व समाज को मिलेगा। दो लाख से अधिक युवाओं को जोडऩा है। 50 हजार युवा को जोड़ा जा चुका है। ऐसे युवा जो सांसद, विधायक, मुखिया, जिला पार्षद, जिप अध्यक्ष बनना चाहते है।
ऐसे युवाओं को मदद की जाएगी। युवाओं के बिना बेहतर राजनीति की कल्पना नहीं किया जा सकता है। मिलन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. रामजतन सिन्हा, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, एमलएसी डॉ. रणवीर नंदन ने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर प्रशांत किशोर ने छात्रों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भारत बंद के कारण उनके पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ। समारोह के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा हॉल खचाख्च भ्रा हुआ था।
देश युवा हो रहा मगर पार्लियामेंट बूढ़ा
देश युवा हो रहा है, लेकिन पार्लियामेंट बूढ़ा होते जा रहा है। इसकी चिंता किसी को नहीं है। देश में 48 करोड़ युवा मतदाता की संख्या है। 1952 के लोक सभा चुनाव में 40 वर्ष से कम आयु के 26 फीसद सांसद थे। वर्तमान में 40 वर्ष से कम आयु के 7.3 फीसद सांसद है। यह आंकड़ा बता रहा कि देश युवा हो रहा है और पार्लियामेंट बूढ़ा।