विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनियारी टोल प्लाजा पर सख्त वाहन जांच, कागजात जांच में 15 हजार का चालान

By Dinesh Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Sun, 22 Mar 2026 06:05 PM (IST)

Traffic Challan Bihar: मुजफ्फरपुर के मनियारी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसडीपीओ एसी ज्ञानी के नेतृत्व में दोपहिया सहित अन्य वाहनों के कागजात की जांच हुई। अधूरे कागजात मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 हजार रुपये का चालान काटा गया। 

वाहन जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण

वाहन जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण

HighLights

  1. मनियारी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चला।

  2. अधूरे कागजात मिलने पर 15 हजार रुपये का चालान कटा।

  3. सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण हेतु अभियान जारी रहेंगे।

संवाद सहयोगी, मनियारी (मुजफ्फरपुर)। Vehicle Checking Muzaffarpur: एनएच-28 स्थित मनियारी टोल प्लाजा के पास रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-2) एसी ज्ञानी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

कई चालकों के पास कागजात अधूरे पाए गए, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपये का चालान काटा गया।

अभियान के दौरान मनियारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो और अपर थानाध्यक्ष देवपूजन प्रजापति भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।

एसडीपीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट का उपयोग करें और सभी जरूरी कागजात अपडेट रखें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।