Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट की असली वजह क्या है...बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंत्री ने साफ-साफ बता दिया

Latest on Maharashtra Political Crisis महाराष्ट्र इन दिनों राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। यहां की उद्धव ठाकरे सरकार शिवसेना विधायकों के बगावत की वजह से असमंजस की स्थिति में है। बिहार सरकार के एक मंत्री ने इस संकट की मूल वजह बताई है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 12:57 PM (IST)
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट की असली वजह क्या है...बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंत्री ने साफ-साफ बता दिया
कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी पर‍िवारवाद को बढ़ावा नहीं द‍िया। फाइल फोटो

बहादुरपुर ( दरभंगा), संस। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। इसकी वजह शिवसेना में बगावत बताई जा रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी गुवाहाटी चले गए हैं। राज्य में असमंजस की स्थिति है। अब पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल संसाधन एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने महाराष्ट्र संकट की असली वजह लोगों को बताई। उन्होंने बिहार और महाराष्ट्र की तुलना की। सीएम नीतीश कुमार के सबसे अधिक समय तक बिहार का मुख्यमंत्री बने रहने का राज बताया। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की है। 

loksabha election banner

परिवारवाद की पार्टी अब चलने वाली नहीं

दरअसल, रविवार को जल संसाधन एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड पहुंचे थे। यहां उन्होंने ओझोल गांव में खिरोई नदी के दाएं किनारे कटाव निरोधक कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि किस तरह बिहार और यहां की सरकार अन्य राज्यों से बेहतर है। इसी क्रम में उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण दिया। कहा कि महाराष्ट्र वर्तमान में एक राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। वहां संशय की स्थिति है। यह सब परिवारवाद की पार्टी की वजह से है। एक परिवार की पार्टी ही सरकार चला रही है। लोगों ने अब इसको नकारना शुरू कर दिया है। वे सही अर्थ में लोकतांत्रिक व्यवस्था चाहते हैं। इस तरह की पार्टी अब चलने वाली नहीं है।

एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी

संजय झा ने कहा कि जदयू में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। इसलिए बिहार में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। नई गाथाएं लिखी जा रही हैं। सीएम नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में वे सबसे अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं। बावजूद अपने परिवार व रिश्तेदारी के किसी भी व्यक्ति को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। उनके लिए सेवा ही धर्म है। पूरा बिहार ही परिवार है। मंत्री ने वर्तमान एनडीए के भविष्य को लेकर जारी अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कहा, यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। कोई सरकार गिरने का सपना देख रहा है तो वह यह सपना न देखे। निराशा होगी। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि मिथिलांचल को बाढ़ के कुप्रभाव से मुक्त करने की दिशा में वर्तमान सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम नीतीश कुमार की यह प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। जिन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है वे यदि पूरे हो जाते हैं तो एक बड़ी आबादी को सुरक्षा मिलेगी। आवागमन में सुविधा होगी और पूरे वर्ष लोग विकास की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.