Move to Jagran APP

MADHUBANI : घूंघट उठाने से पहले दूल्हे का मुंह हुआ काला, दुल्हन ने कर दिया कांड

MADHUBANI दुल्हन को विदा करा बारातियों के साथ घर लौट रहे दूल्हे ने रास्ते में पान खाने के लिए गाड़ी राेकी इधर दुल्हन सहेली से मिलने का बहाना बना गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई...

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 06:02 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 06:02 AM (IST)
MADHUBANI : घूंघट उठाने से पहले दूल्हे का मुंह हुआ काला, दुल्हन ने कर दिया कांड
बारात व दुल्हे को चकमा देकर भागी दुल्हन। (सांकेतिक तस्वीर)

मधुबनी, जागरण संवाददाता। बिहार के मधुबनी से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिलन के सपने सजाए दूल्हे का घूंघट उठाने से पहले ही मुंह काला हो गया। दरअसल, दुल्हन को विदा करा बारातियों के साथ घर लौट रहे दूल्हे ने रास्ते में पान खाने के लिए गाड़ी राेकी, इधर दुल्हन सहेली से मिलने का बहाना बना गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई... दूल्हा समेत पूरी बाराती एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : MADHUBANI: नींबू काटने के बहाने नाबालिग को सूनसान में ले गया, मुंह में कपड़े ठूंसे, हाथ-पैर बांधे और...

यह है पूरा मामला

विवाह के दूसरे दिन मायके से ससुराल चली दुल्हन बारात को झांसा देकर पिपराघाट से भाग निकली थी। पुलिस ने उसे सोमवार को बरामद कर लिया। उसे मेडिकल जांच व बयान कलमबंद के लिए मधुबनी भेजा गया। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलानसेर गांव निवासी गोपाल कुमार के साथ हुई थी। शादी के महज एक दिन बाद ही वह चारपहिया वाहन से दूल्हे व बारात के साथ ससुराल जा रही थी। पिपराघाट में जब बारात व दूल्हे ने पान खाने के लिए गाड़ी रोकी तो दुल्हन ने बहाना बनाया कि उसकी एक सहेली उससे मिलने के लिए आ रही है। इधर, बाराती व दूल्हा पान खाने में लग गए। तब तक एक बाइक आई और दुल्हन उसपर बैठकर रफुचक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : Mata Vaishno Devi Katra: 27 जून से कामाख्या-कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, उत्तर बिहार के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी गाड़ी

 सब एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए थे। छानबीन में पता चला कि लक्ष्मीपुर के ही नीतीश कुमार राय उसे भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकडऩे के लिए जाल बिछाना शुरू किया। सोमवार को दुल्हन पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस के हाथ लगने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग में खुद भागी थी। अपने प्रेमी के साथ एक शहर से दूसरे शहर घुमती रही। इस सब में उसके गहने बिक गए। वह गर्भवती बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में सिरफिरे आशिक ने पिस्तौल दिखाकर भरा था युवती की मांग में सिंदूर, अब लड़की का फैसला जानकर हैरान रह जाएंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.