Move to Jagran APP

मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: मधेपुर के बाथ पंचायत से सुभाष झा लगातार दूसरी बार बने मुखिया

Madhubani Panchayat Mukhiya Election Result 2021 मधेपुर एवं घोघरडीहा प्रखंडों की चल रही मतगणना आने लगे परिणाम। शहर के आरके कॉलेज में चल रही मतों की गिनती।मतगणना केंद्र के भीतर कड़ी सुरक्षा। सघन जांच के बाद मतगणनना कर्मी व प्रत्याशियों को कराया गया प्रवेश।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 11:08 AM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: मधेपुर के बाथ पंचायत से सुभाष झा लगातार दूसरी बार बने मुखिया
सुभाष झा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। फोटो- जागरण

मधुबनी, जासं। पंचायत चुनाव के दसवें एवं जिला के नौवें चरण के मतदान की मतगणना शुक्रवार को आरके कॉलेज में चल रही है। इन दोनों प्रखंडों में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आठ दिसंबर को मतदान हुआ था। समय से मतगणना शुरू हुई तो परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मधेपुर के बाथ पंचायत से मुखिया पद का परिणाम सामने आ चुका है। यहां से सुभाष झा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। वे तीसरी बार पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए हैं। जबकि, घोघरडीहा के किसी पंचायत का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है।

loksabha election banner

मतगणना को लेकर सुबह छह बजे से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक जिला मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल आरके कॉलेज पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश से पूर्व मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों की सघन जांच की गई है। प्रत्याशियों को अपने साथ एक गणन अभिकर्ता को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। पदवार अलग-अलग हॉल में 15-15 टेबल पर मतगणना जारी है।

2,297 महिला सहित कुल 4,333 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

दोनों प्रखंडों के 2,297 महिलाओं सहित कुल 4,333 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर हैं।

मधेपुर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के 29 महिला उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज होना है। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के 91 पुरुष व 118 महिला, मुखिया पद के 104 पुरुष व 101 महिला, वार्ड सदस्य पद के 725 पुरुष एवं 693 महिला, सरपंच पद के 75 पुरुष व 67 महिला और वार्ड पंच पद के 228 पुरुष एवं 315 महिला उम्मीदवारों की भी राजनीतिक किस्मत की फैसला आज देर रात तक होने की उम्मीद है। वहीं, घोघरडीहा प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के 17 महिला उम्मीदवारों के साथ ही पंचायत समिति सदस्य पद के 71 पुरुष व 80 महिला, मुखिया पद के 73 पुरुष व 89 महिला, वार्ड सदस्य पद के 473 पुरुष एवं 538 महिला, सरपंच पद के 64 पुरुष व 54 महिला और वार्ड पंच पद के 132 पुरुष एवं 196 महिला उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज होना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.