Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: मधवापुर पंचायत से मुखिया पद पर राजेश कुमार साह जीते

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Wed, 17 Nov 2021 11:32 AM (IST)

    मधुबनी पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021 शहर के आरके कॉलेज में चल रही मतों की गिनती। सघन जांच के बाद मतगणनना कर्मी व प्रत्याशियों को कराया गया प्रवेश। भीतर भी कड़ी सुरक्षा। मधवापुर व हरलाखी से आने लगे परिणाम।

    Hero Image
    हरलाखी प्रखंड के करूणा पंचायत से मुखिया पद पर रंजना देवी ने जीत दर्ज की है। फोटो- जागरण

    मधुबनी, जासं। मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: पंचायत चुनाव के सातवें एवं जिला के छठे चरण के मतदान की मतगणना बुधवार को आरके कॉलेज में चल रही है। इन दोनों प्रखंडों में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 15 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश से पूर्व मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों की सघन जांच की गई है। प्रत्याशियों को अपने साथ एक गणन अभिकर्ता को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। पदवार अलग-अलग हॉल में 15-15 टेबल पर मतगणना चल रही है। मधवापुर प्रखंड के मधवापुर पंचायत से मुखिया पद पर राजेश कुमार साह जीते। मधवापुर प्रखंड के बासुकी बिहारी दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर सुरेश कामत जीत गए हैं। हरलाखी प्रखंड के करूणा पंचायत से मुखिया पद पर रंजना देवी ने जीत दर्ज की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3334 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर 

    दोनों प्रखंडों की 1706 महिलाओं सहित कुल 3334 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। मधवापुर प्रखंड में कुल 1,430 उम्मीदवार में 757 महिला व 673 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। हरलाखी प्रखंड में कुल 1,904 उम्मीदवार में 949 महिला एवं 955 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। मधवापुर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 13 पुरुष व नौ महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 78 पुरुष व 52 महिला, मुखिया पद के लिए 45 पुरुष व 74 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 367 पुरुष एवं 386 महिला, सरपंच पद के लिए 43 पुरुष व 41 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 127 पुरुष एवं 195 महिला चुनाव मैदान में हैं। वहीं, हरलाखी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 16 महिला, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 76 पुरुष व 80 महिला, मुखिया पद के लिए 69 पुरुष व 65 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 554 पुरुष एवं 521 महिला, सरपंच पद के लिए 66 पुरुष व 41 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 190 पुरुष एवं 226 महिला चुनाव मैदान में हैं।