Move to Jagran APP

उत्तर बिहार में कदम-कदम पर रंगोली और फूलों की वर्षा के बीच माता दुर्गा की विदाई

Dussehra 2022 उत्‍तर बिहार के मधुबनी मुजफ्फरपुर दरभंगा समस्‍तीपुर व अन्‍य जिलों में पूरे रीति रिवाज के साथ दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जगह-जगह फूलों की बारिश के बीच झूमते रहे भक्‍त।

By Jagran NewsEdited By: Dharmendra Kumar SinghPublished: Wed, 05 Oct 2022 08:18 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:18 PM (IST)
उत्तर बिहार में कदम-कदम पर रंगोली और फूलों की वर्षा के बीच माता दुर्गा की विदाई
मधुबनी जिले में दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया। फोटो-जागरण

मधुबनी, जासं। नवरात्रि के नौ दिन पूरा होने के बाद उत्तर बिहार के जिलों में मां को विदाई दी गई। मां दुर्गा के भक्तों के लिए यह सबसे भावुक समय था, लेकिन मां की विदाई में कहीं कोई कमी नहीं रही। पूरे रीति रिवाज के साथ दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मधुबनी में भी विजयादशमी पर माता दुर्गा की आस्था, श्रद्धा के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में विदाई दी गई। विधि-विधान अनुरूप विसर्जन अनुष्ठान बाद जलप्रवाह के लिए शहर के पूजा स्थलों से निकली माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा गुजरने वाले सड़कों पर कदम कदम-कदम पर रंगोली बनाई गई थी।

loksabha election banner

फूलों की वर्षा करते रहे भक्त

आकर्षण रंगोली पर गुजरती माता की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं फूलों की वर्षा करते माता की भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे थे। शहर के पूजा स्थलों से निकली विसर्जन टोलियां शहर के गंगासागर तालाब की ओर बढ़ने लगे। माता की दर्शन और विदाई के लिए शहर के प्रमुख सड़क किनारे हाथों में पूजा की थाली लिए महिला-पुरुष कतारबद्ध जुटे रहे। माता की विदाई देने के लिए लोग अपने घरों के आगे दोपहर बाद से ही जमे रहे। शहर में सर्वप्रथम भगवती स्थान दुर्गा मंदिर से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद शहर के गिलेशन बाजार दुर्गा स्थान से का विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने हिस्सा लिया। वहीं भौआड़ा दुर्गा स्थान, कोतवाली चौक तथा भौआड़ा दुर्गा स्थान से निकली विसर्जन शोभा यात्रा गंगासागर तालाब पहुंचा। वहीं गंगासागर तालाब परिसर स्थित स्थित दुर्गा प्रतिमा का गंगासागर तालाब में जलप्रवाह किया गया।

कदम-कदम पर हलवा, खीर, शर्बत व पेयजल का स्टॉल

मधुबनी में विजयादशमी विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शहर के कदम-कदम पर हलवा, खीर, शर्बत व पेयजल का स्टॉल लगाया गया था। शहर के बड़ा बाजार मस्जिद चौक पर अंजुमन इत्तेहादे मिल्लत के तत्वावधान में सेवा स्टॉल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। यहां मिल्लत के संयोजक अमानुल्लाह खान, पूर्व पार्षद समीतुल्लाह खान सहित अन्य मौजूद थे। इधर, स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर कमेटी के कैलाश साह, कृष्णमोहन, राजूकुमार राज सहित अन्य लोगों ने ठंडा पानी, शर्बत की व्यवस्था किया गया। इससे आगे जय मां दुर्गे विसर्जन शोभा यात्रा स्वागत समिति के तत्वावधान में ठंडा पानी, शर्बत, हलवा, खीर, पूरी, बिस्कुट की व्यवस्था गई। यहां पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, रामप्रसाद साह, रत्नेश श्रीवास्तव, मदन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर शहर के थाना चौक पर पूर्व पार्षद मो. शाहजहां के नेतृत्व में लगाए गए सेवा स्टॉल पर पेयजल, शर्बत, हलवा की व्यवस्था की गई। इसके अलावा शहर के तिलक चौक, मंहथीलाल चौक सहित अन्य जगहों पर सेवा स्टॉल लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.