विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LS College में प्रिंटर विवाद गहराया, स्नातक चुनाव में उपकरण के इस्तेमाल पर प्राचार्य से जवाब तलब

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:56 PM (IST)

Tirhut Graduate MLC Election Controversy: मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में स्नातक चुनाव प्रचार के लिए सरकारी प्रिंटर के कथित उपयोग ...और पढ़ें

कुलानुशासक प्रो. विपिन कुमार राय ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है।

कुलानुशासक प्रो. विपिन कुमार राय ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है।

HighLights

  1. एलएस कॉलेज में प्रिंटर के दुरुपयोग का मामला।

  2. स्नातक चुनाव प्रचार में सरकारी उपकरण का उपयोग।

  3. प्राचार्य से बीआरएबीयू ने मांगा लिखित स्पष्टीकरण।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। LS College Muzaffarpur News: लंगट सिंह (LS) कॉलेज के IQAC कार्यालय के हैवी प्रिंटर का इस्तेमाल तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव प्रचार में करने का मामला सामने आया है।

भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलानुशासक प्रो. विपिन कुमार राय ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है।

इस रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

जांच में पुष्टि का दावा

विश्वविद्यालय को शिकायत मिली थी कि एमएलसी चुनाव में एक प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार सामग्री की छपाई के लिए कॉलेज के सरकारी प्रिंटर का प्रयोग हो रहा है।

इसके बाद कुलानुशासक ने IQAC कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। बीआरएबीयू के कुलसचिव प्रो. समीर कुमार ने बताया कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।

कार्यालय से गायब मिलीं प्राचार्य

कुलानुशासक की रिपोर्ट में यह बात भी उजागर हुई है कि निरीक्षण के समय प्राचार्य अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। हालांकि उनका आकस्मिक अवकाश का आवेदन प्राप्त हुआ था।

लेकिन छुट्टी के दौरान कॉलेज के दैनिक कामकाज के संचालन के लिए किसी अन्य अधिकारी को प्रभार सौंपने की जानकारी नहीं मिली।

प्राचार्य ने दी सफाई

दूसरी ओर, एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और खेदजनक बताया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए जवाब में कहा है कि प्रिंटर का उपयोग किसी चुनाव प्रचार के लिए नहीं हुआ है, बल्कि मशीनें मरम्मत के लिए भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें- एलएस कॉलेज की तरफ बनेगा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का उत्तरी द्वार, सिंडिकेट ने दी मंजूरी