भूमि सुधार व राजस्व मंत्री ने कहा -भूमि विवादों के निपटारे को दी जाएगी प्राथमिकता
जमीन पर दखल नहीं होने की वजह से अब तक उनका घर नहीं बना है। मंत्री ने कहा इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा। उसी जमीन का वासगीत पर्चा दिया जाएगा जो जमीन खाली रहेगी।
समस्तीपुर, जेएनएन। अब गरीबों को वासगीत पर्चा व जमीन हाथों हाथ मिलेगा। पहले भूमिहीनों को पर्चा दे दिया जाता था। लेकिन अब तक उन्हें जमीन मुहैया नहीं कराया जा सका है। जमीन पर दखल नहीं होने की वजह से अब तक उनका घर नहीं बना है। इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा। उसी जमीन का वासगीत पर्चा दिया जाएगा जो जमीन खाली रहेगी। आम लोगों की समस्या का समाधान कर जमीनी विवाद को कम करते हुए जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। उक्त बातें बिहार सरकार में भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने रविवार को नागरिक अभिनंदन के दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि आम जनता और गरीब की सरकार के लिए सरकार में आए है।
जनता ने चुनकर भेजा है। विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की जानकारी ली और पहली प्राथमिकता जनता की सेवा और विभाग के संबंधित समस्याओं को जल्द निपटारा करेंगे। राजस्व विभाग में जो भी कमियां उसे दूर करेंगे। विभागीय अधिकारी व कर्मियों की समस्या को भी दूर किया जाएगा। 85 प्रतिशत किसान विभाग से जुड़े है। उनकी सबसे बड़ी समस्या एलपीसी व दाखिल खारिज की है। गरीबों को जो जमीन मिलता है उस अभी तक घर नहीं बन पाया है या जमीन दखल नहीं हो पाया है। उन सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री का सपना है वर्ष 2022 तक सबको छत दिया जाना है। मौके पर रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राम सुमरन सिंह उपस्थित रहे।