विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहने वाले मजदूर का खून से लथपथ शव बरामद, पत्नी और दो बच्चे गायब

By Keshav KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 18 Sep 2026 02:10 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में मजदूर उपेंद्र पासवान का खून से लथपथ शव मिला ...और पढ़ें

मजदूर का खून से लथपथ शव बरामद

मजदूर का खून से लथपथ शव बरामद

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के अहियापुर में मजदूर का खून से लथपथ शव मिला।

  2. मृतक उपेंद्र पासवान की दोनों आंखें फोड़ी गई थीं।

  3. हत्या के बाद से पत्नी और दो बच्चे गायब हैं।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना इलाके में चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 स्थित एक मकान में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी लोगों ने मामले की सूचना अहियापुर पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने मजदूर की हत्या की आशंका जताई है। मजदूर की दोनों आंखें फोड़ गया बताया गया है। 

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। 

मृतक की पत्नी और बच्चे गायब

मृतक की पहचान मीनापुर के राघोपुर निवासी उपेंद्र पासवान (35) के तौर पर हुई है। करीब ढाई महीने से इस मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। इस मामले में पुलिस के लिए जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि मृतक की पत्नी और बच्चे गायब हैं।

मकान मालिक शिव शंकर सिंह ने बताया कि 1800 प्रति माह रेंट पर युवक ने किराए पर कमरा लिया था। वह मजदूरी करता था। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे। परिवार के बीच किस तरह का विवाद था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

युवक का शव देखकर शोर मचाने लगा

शिव शंकर सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति रोज की तरह मकान में दूध देने पहुंचा था। वह दो अन्य किरायेदारों को दूध देता है। पहले किरायेदार को दूध देने के बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 1.10.08 PM

अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा सटा हुआ था। धक्का देने पर वह खुल गया। अंदर युवक का शव देखकर शोर मचाने लगा। इसके बाद डायल-112 की टीम को सूचना दी गई।

एफएसएल की टीम को बुलाया गया

सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टाउन-2 एसडीपीओ कार्तिकेयन के.ए. भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- नेपाल से बिहार में जाली नोट सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर और वैशाली में था नेटवर्क