Move to Jagran APP

Kurhani Bypoll 2022: कुढ़नी में 2020 के मुकाबले 5 गुना बढ़ा जीत का अंतर, जीती हुई बाजी कैसे हारा महागठबंधन?

Kurhani By Election Result 2022 कुढ़नी विधानसभा का उपचुनाव जदयू के साथ साथ राजद के लिए भी कई मायनों में अहम था। एक तरफ जहां कुढ़नी राजद की विनिंग सीट थी तो वहीं यहां से तीन बार जदयू विधायक रह चुके मनोज कुशवाहा पर नीतीश कुमार को पूरा भरोसा था।

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 03:53 PM (IST)
Kurhani Bypoll 2022: कुढ़नी में 2020 के मुकाबले 5 गुना बढ़ा जीत का अंतर, जीती हुई बाजी कैसे हारा महागठबंधन?
Kurhani By Election 2022: भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3632 वोटों से किया पराजित

मुजफ्फरपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। Kurhani By election Result 2022: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में कांटे की टक्कर के बाद भाजपा ने आखिरकार जीत दर्ज कर ली है। भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार को 3632 मतों से पराजित किया। भाजपा उम्मीदवार को जहां कुल 76648 तो जदयू प्रत्याशी को 73016 वोट मिले। कुढ़नी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत इतनी आसान नहीं थी। महागठबंधन ने अपने हाथों से जीती हुई बाजी को बड़ी आसानी से गंवा दिया। कुढ़नी से तीन बार जदयू के विधायक रहे मनोज कुमार सिंह की हार को लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

loksabha election banner

जनता ने वादा के बाद भी नहीं दिया महागठबंधन का साथ

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए गए थे, तो उन्होंने जनता से पूछा था कि किडनी ऑपरेशन के बाद पिता लालू प्रसाद नतीजे के बारे में पूछेंगे, तो क्या जवाब देंगे। इसपर सभा में बैठी जनता ने उप मुख्यमंत्री को भरोसा दिया था कि सब ठीक होगा। मगर, जिस तरह से तकरीबन हर राउंड कि गिनती में महागठबंधन उम्मीदवार भाजपा से पिछड़ते नजर आए, उससे साफ है कि नीतीश कुमार की अस्थिरता ने कहीं न कहीं जनता के मन मे भी नकारात्मक प्रभाव डाला है।

नीतीश की सभा में जनता ने दिए थे संकेत

कुढ़नी की जनता ने महागठबंधन को नतीजे से पहले ही हार के संकेत दे दिए थे। नीतीश कुमार की सभा के हो-हंगामें को पार्टी ने नजरअंदाज किया, जिसका परिणाम आज हार के रुप में सामने आया है। उल्लेखनीय है कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के समर्थन में वह केरमा हाईस्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

2020 के मुकाबले 5 गुना बढ़ा जीत का अंतर

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट पर राजद उम्मीदवार डा. अनिल सहनी की जीत हुई थी। मगर भ्रष्टाचार के आरोप में राजद के डा. अनिल सहनी की विधायकी जाने के बाद उपचुनाव की नौबत आ गई। ऐसे में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सामने इस सीट को बचाने की चुनौती थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता महज 712 मतों से कुढ़नी में चुनाव हार गए थे। अपनी उस हार का बदला उपचुनाव में बखूबी लिया और पांच गुना वोटों के अंतर से जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3632 मतों से हराया।

कुढ़नी सीट के साथ प्रतिष्ठा भी गंवाई

कुढ़नी उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी की हार राजद के लिए चिंता का विषय है। बहुत भरोसे के साथ तेजस्वी यादव ने अपनी विनिंग सीट जदयू प्रत्याशी को सौंपी थी। जदयू के लिए भी कुढ़नी प्रतिष्ठा की सीट बन गई थी। यही वजह है कि जदयू के तमाम शीर्ष नेताओं ने कुढ़नी में जीत के लिए दिन रात मेहनत की। ऐसे में जीती हुई बाजी हार जाना महागठबंधन के लिए कई प्रश्न खड़ा करता है। 

Kurhani By-Election Result 2022: कुढ़नी में नीतीश-तेजस्वी को बड़ा झटका, कांटे के संघर्ष में भाजपा ने मारी बाजी

कुढ़नी में किसकी शह, किसे मात? केदार गुप्ता खिलाएंगे 'कमल' या मनोज कुशवाहा का 'तीर' मारेगा बाजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.