विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यज्ञोपवीत महोत्सव को लेकर कुमरम व मटकोर पूजा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Mar 2018 05:15 PM (IST)

शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित यज्ञोपवित संस्कार महोत्सव को लेकर धूम रही।

यज्ञोपवीत महोत्सव को लेकर कुमरम व मटकोर पूजा
यज्ञोपवीत महोत्सव को लेकर कुमरम व मटकोर पूजा

मुजफ्फरपुर। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित यज्ञोपवित संस्कार महोत्सव को लेकर धूम रही। सोमवार को होने वाले यज्ञोपवित संस्कार को लेकर कुमरम व मटकोर पूजा का आयोजन किया गया। हल्दी चढ़ाने की रस्म अदा गई।

एलएस कॉलेज परिसर में विराट भूमिहार-ब्राह्माण उपनयन संस्कार के तहत 501 बरूआ का यज्ञोपवित संस्कार कराया जा रहा है। इसको लेकर एलएस कॉलेज परिसर में 501 मड़वे बनाए गए। यज्ञोपवित संस्कार दिलाने के लिए काशी से विद्वान पंडितों को बुलाया गया है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला ने बताया कि बरूआ व उनके परिजन पधार चुके हैं। आयोजन को भव्य रूप देने की पूरी कोशिश की गई है।

उधर, चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से बीएमपी-6 दुर्गामंदिर परिसर में आयोजित यज्ञोपवित संस्कार महोत्सव को लेकर कुमरम व मटकोर पूजा के अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा ने हल्दी लगाकर सभी बरूआ को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का यह कार्यक्रम समाज में समरसता पैदा करता है। इससे सनातन धर्म मजबूत होगा। कार्यक्रम में विधायक बेबी कुमारी, ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता महेश्वर प्रसाद सिंह,भाजपा नेता देवीलाल, वैशाली सांसद प्रवक्ता देवांशु किशोर, सोसाइटी के संरक्षक शंभूनाथ चौबे, रामकुमार झा, भूषण झा, पप्पू झा, अशोक झा, मनोज झा व राघवेंद्र झा राही सहित अन्य मौजूद थे।