विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने किसके लिए कहा- लोगों को भ्रम है कि समाज उनके साथ है, जबकि उन्होंने ही दिया धोखा

By Prem Shankar MishraEdited By: Ajit kumar
Published: Sun, 27 Nov 2022 02:17 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:34 PM (IST)

Kudhni By-election कुढ़नी उपचुनाव एक साथ दो मोर्चों पर लड़ा जा रहा है। पहला प्रत्याशियों के लिए वोट हासिल करना। ...और पढ़ें

सिंडिकेट के प्रत्याशी की जमानत जब्त कराएगी जनता। फोटो: जागरण
सिंडिकेट के प्रत्याशी की जमानत जब्त कराएगी जनता। फोटो: जागरण

मनियारी (मुजफ्फरपर), संवाद सहयोगी। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के कई नेताओं ने प्रत्याशी केदार गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तुर्की में जनसंपर्क के दौरान कहा कि जिन लोगों को यह भ्रम है कि समाज उनके साथ है, उन्होंने शुरू से धोखा ही दिया। अत्याचार कर उनके राजनीतिक वजूद को समाप्त कर दिया। ऐसे में सिंडिकेट ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, उसकी जमानत जब्त करा कर दम लेंगे।

कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने आरिजपुर व थुम्मा में जनसंपर्क किया। कहा, कुढनी क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, समाज का एक-एक वोट भाजपा को मिल रहा है। कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन समाज के लोग सजग हैं। वे किसी सिंडिकेट में नहीं फंसने वाले हैं। केदार प्रसाद गुप्ता के समर्थन में राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने जनसंपर्क किया। फकुली पंचायत के केशरावा, बंगरा कुढ़नी, कुढ़नी बलिया, मोहिनी में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। इसमें उनके साथ पूर्व एमएलसी डा. नरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही, राजेश चौधरी आदि शामिल रहे। वहीं पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने सकरी सरैया के सकरी, लुक्की नंदलालपुर समेत कई अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कमतौल, मोहनपुर सहित कई इलाकों में जनसंपर्क किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि इस विधानसभा के उपचुनाव में जाति-पाति का कोई मामला नहीं है। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के साथ हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।