विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kudhni By-election: उपचुनाव के दौरान धन-बल का जोर रोकने के लिए की गई है खास व्यवस्था

By Jagran NewsEdited By: Ajit kumar
Published: Sun, 13 Nov 2022 09:52 AM (IST)

मजिस्ट्रेट व पदाधिकारी प्रत्याशियों समर्थकों एवं राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर रखेंगे नजर। कुढ़नी की सीमा पर तैनात रहेगी स्टैटिक ...और पढ़ें

डीएम प्रणव कुमार एवं एसएसपी जयंत कांत ने संयुक्त आदेश जारी किया। प्रतीकात्मक फोटो
डीएम प्रणव कुमार एवं एसएसपी जयंत कांत ने संयुक्त आदेश जारी किया। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में धन-बल का जोर रोकने के लिए चार उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। टीम गठन के साथ ही चारों टीम का रूट चार्ट भी तय कर दिया गया है। पांच दिसंबर को मतदान समाप्ति तक ये टीम कार्य करेंगी। डीएम प्रणव कुमार एवं एसएसपी जयंत कांत द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार उड़नदस्ता दल में चार-चार मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को शामिल किया गया है। ये दल आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के साथ डराने, धमकाने, असामाजिक तत्वों, मदिरा, हथियार एवं गोला बारूद और मतदाता को लोभ देने या भारी मात्रा में धनराशि लाने ले जाने पर नजर रखेंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों की प्रमुख रैलियों, बैठकों आदि की वीडियो रिकार्डिंग करेंगे। नकदी, शराब, विस्फोटक आदि के आवागमन की सूचना पर तत्काल कार्रवाई का आदेश भी इन दलों को दिया गया है। ये दल प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे।

कुढ़नी की सीमा पर टीम तैनात

कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्टैटिक सर्विलांस टीम को तैनात कर दिया गया है। तीन सीमाओं पर चार-चार की संख्या में टीम को तैनात किया गया है। ये टीम वाहनों की नियमित रूप से जांच करेंगी। डीएम एवं एसएसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार बाघी चौक, मनियारी थाना के पास और फकुली चौक पर टीम तैनात रहेंगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।