विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kudhni Assembly By-election: उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

By Jagran NewsEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 10 Nov 2022 07:53 AM (IST)

Kudhni Assembly By-election 2022 320 मतदान केंद्र बनाए गए कुल 3 लाख 11 हजार 728 मतदाता वोट डाल सकेंगे। मतदान ...और पढ़ें

स्क्रूटनी के बाद 21 तक नामांकन वापस लेने के लिए तिथि निर्धारित है। Photo- Jagran
स्क्रूटनी के बाद 21 तक नामांकन वापस लेने के लिए तिथि निर्धारित है। Photo- Jagran

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच समाहरणालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी के कार्यालय में नामांकन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि गुरुवार 10 नवंबर से अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। 17 नवंबर नामांकन की आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। स्क्रूटनी के बाद 21 तक नामांकन वापस लेने के लिए तिथि निर्धारित है। पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

सेवा निर्वाचकों की संख्या 741

चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी खगेशचंद्र झा को बनाया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारियों में अंचलाधिकारी कुढ़नी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुढऩी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुढ़ऩी, अंचलाधिकारी सरैया, पुराअभिलेखपाल राजस्व अभिलेखागार पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुढ़नी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुढ़नी को शामिल किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 3,11,728 है। इसमें पुरुष 1,64,474, महिला 1,46,507, थर्ड जेंडर छह और सेवा निर्वाचकों की संख्या 741 है। विधानसभा क्षेत्र में 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।