यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kudhni By-election: सीएम नीतीश को सबक देने में सफल रहेगा यह उपचुनाव... भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा
Kudhni Assembly By- election कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार में गति पकड़ ली है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर, जासं । कुढ़नी विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव के सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुढ़नी गुदरी बाजार, तुर्की बाजार, गोनू चौक, केरमा चौक माधोपुर बाजार में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और भरोसे का प्रतीक है। पार्टी का राजनीतिक का मूल उद्देश्य ही आमलोगों के विकास के साथ साथ सुरक्षा और संरक्षा है। दूसरी ओर महागठबंधन सत्ता प्राप्ति के लिए अवसरवादिता का प्रतीक बन चुका है। सबसे बड़े अवसरवादी नीतीश कुमार हैं।
भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित
यह चुनाव बिहार के भविष्य को तय करेगा। यहां से भाजपा प्रत्याशी की जीत तो सुनिश्चित है ही, लेकिन सर्वाधिक मतों से जीत के लिए सभी को मतदान के दिन पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना समर्थन देना होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केंद्र सरकार के गरीबों के लिए किए गए विकास कार्यों पर मुहर है। मौके पर जिलाध्श्क्ष रंजन कुमार, दरभंगा शहरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजय सरावगी, पवन यादव, श्याम बाबू यादव ,प्रमोद कुमार ,पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, ललिता देवी कुशवाहा, विवेक चौधरी, मनीष कुमार मंडल, नीतेश कुमार , विनोद झा, विभीषण पासवान ,उमेश राज ,शैलेश साह,अरविंद सिंह, अर्जुन राम,श्याम बाबू यादव, प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री बसावान भगत, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे सहित अन्य उपस्थित थे।