Lockdown : जानिए, लॉकडाउन के बीच मस्जिद में ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया
Lockdown दो पक्ष आपस में भिड़े। शुरू कर दी पत्थरबाजी तीन लोग हुए चोटिल। लहेरियाससराय थाना क्षेत्र के फैजुल्ला खान मोहल्ला की घटना। स्थिति तनावपूर्ण।
दरभंगा, जेएनएन। लहेरियाससराय थाना क्षेत्र के फैजुल्ला खान मोहल्ला की डेयोढ़ी मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष कोरोना को लेकर घर में नमाज अदा करने की अपील कर रहा था। वहीं, दूसरा पक्ष जबरन मस्जिद में नमाज अदा करना चाहता था। बात नहीं बनी तो दूसरे पक्ष ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इसमें तीन लोग चोटिल हो गए। अफरातफरी मच गई। वहां पहुंचे थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने स्थिति को नियंत्रित किया।
उपद्रवियों के खिलाफ थाने में आवेदन
घटना की बाबत मस्जिद के मोअज्जिन वलीउल्ला खां ने उपद्रवियों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। बताया कि मोहल्ले के रिजवान हामिद उर्फ राजू, सफ्फान हामिद और सिफवान हामिद भीड़ लेकर जबरन मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचा। इन्हें मस्जिद में सिर्फ अजान देने की व्यवस्था की बात कही गई। घरों में नमाज अदा करने को कहा। इसी बीच सफ्फान दीवार फांदकर अंदर घुसा और मस्जिद का गेट खोल दिया। इसके बाद सभी मस्जिद के अंदर नमाज अदा करने का प्रयास करने लगे। मना करने पर रोड़ेबाजी करने लगे। बीचबचाव करने आए मोअज्जिन के पुत्र सदाम और पड़ोस के फैज अहमद की जमकर धुनाई कर दी। तीन लोगचोटिल हो गए। घटना के बाद सभी भाग निकले। पूर्व पार्षद डॉ. मुन्ना खान ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।