Move to Jagran APP

केजरीवाल अस्पताल के प्रशासक वी वी गिरी का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस

गिरी पिछले चार महीने से ब्रेन टीबी से ग्रसित थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 1991 से केजरीवाल अस्पताल में प्रशासक के पद पर कार्यरत थे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 04:29 PM (IST)
केजरीवाल अस्पताल के प्रशासक वी वी गिरी का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस
केजरीवाल अस्पताल के प्रशासक वी वी गिरी का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। आज सुबह केजरीवाल अस्पताल के प्रशासक वी वी गिरी का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। गिरी पिछले चार महीने से ब्रेन टीबी से ग्रसित थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 1991 से केजरीवाल अस्पताल में प्रशासक के पद पर कार्यरत थे। अपनी कार्य कुशलता के दम पर उन्होंने इस अस्पताल को पूरे उत्तर बिहार में प्रसिद्धि दिलाई। वीवी गिरी डिप्टी लेबर कमिश्नर के पद से रिटायर होने के बाद से ही अपना योगदान केजरीवाल अस्पताल में दे रहे थे।

loksabha election banner

पुत्री श्रीमती सरिता गिरी नेपाल में सांसद

विजय बहादुर गिरी गोपालगंज जिला अंतर्गत मानिकपुर निवासी स्व० जलेश्वर गिरी के पुत्र थे । उनके पिता स्वर्गीय एक स्वतंत्रा सेनानी थे। ब्रिटिश सरकार में लगभग 7 वर्ष के लिए जेल गए थे। वीवी गिरी ने रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी भी की। उनके एक पुत्र एवं तीन पुत्री हैं। दो पुत्री अमेरिका में एवं एक पुत्री श्रीमती सरिता गिरी नेपाल में सांसद हैं। पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता वाइवी गिरी ,टुन्न गिरी इनके भाई है। इनका पार्थिव शरीर गोपालगंज मानिकपुर, लेकर स्वजन चले गए है। गोस्वामी समाज के वरीय नेता कमलेश कांत उर्फ गिरी बाबा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। कहा, समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके निधन पर केजरीवाल अस्पताल के सचिव राज कुमार गोयनका, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, कार्यालय अधीक्षक रंजन मिश्रा, डॉ बीएन तिवारी, डॉ नीरज कुमार, डॉ चैतन्य कुमार, डॉ अशोक कुमार आदि ने भी शोक प्रकट किया है। उनकी बेटी सांसद सरिता गिरी वह पुत्र निर्मल कुमार इलाज के दौरान अस्पताल में उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.