कटरा व सरैया में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन
कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन विधायक निरंजन राय ने किया।
मुजफ्फरपुर : कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन विधायक निरंजन राय ने किया। मौके पर प्रमुख नूर आलम, उपप्रमुख प्रमिला देवी तथा बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित थे। मौके पर प्रमुख ने कहा कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य तेज होंगे। रिश्वतखोरी व मनमानी पर लगाम लगेगा। गरीबों का शोषण करने वाले कर्मी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरैया : प्रमुख जानकी देवी व उप प्रमुख तारकेश चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। विधायक व प्रमुख ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र का विकास तेज किया जाएगा। वहीं, जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान से काई समझौता नहीं होगा। मौके पर प्रमुख जानकी देवी, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, जिला पार्षद विपिन शाही, सीओ नारायण बैठा, मुखिया सोनू शाही, गणेश कुमार, जयमंगल महतो, अजय सिंह, रूपेश कुमार सिंह, पंकज सिंह, मनोज पटेल, प्रमुख पति अशोक पासवान, पूर्व मुखिया राजू सिंह आदि मौजूद थे।
गायघाट सामाजिक मंच का विस्तार
गायघाट सामाजिक मंच की वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से गायघाट पश्चिमी प्रखंड संरक्षक राजीव कुमार सिंह जारंग पश्चिमी मुखिया को बनाया गया। साथ ही पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष वीररंजन कुमार बाघाखाल को बनाया गया। बंदरा प्रखंड संरक्षक डा. श्याम किशोर को मनोनीत किया गया। अध्यक्षता प्रवक्ता विक्की गौतम ने की। बैठक में मंच अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, बंदरा से अमरबाबू, शशिभूषण शर्मा, डा. श्याम किशोर तथा गायघाट से राजीव कुमार सिंह, मनोज सिंह, अजय कुमार बिट्टू कुमार, अभिषेक कुमार, राममूर्ति शर्मा, सत्यनारायण यादव, प्रवीण कुमार, धीरज कुमार, उमेश यादव आदि शामिल थे।